पथराव करने वाले 800 गांववालों के खिलाफ मामला दर्ज, 189 गिरफ्तार
http://demohaspsar.blogspot.com/2015/05/800-189.html
Sat, 23 May 2015 04:05 AM (IST)
पुणे। कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) की सीमा में स्थित मार्ग गांववालों के आने-जाने के लिए खोले जाने की मांग को लेकर गुरुवार को हुए पथराव और लाठीचार्ज के बाद आज इस मामले में पुलिस ने 180 गांववालों को गिरफ्तार कर 800 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गुरुवार को हुए प्रदर्शन के दौरान गांववालों ने जबरन सीएमई सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया। जवानों द्वारा रोके जाने पर आंदोलनकर्ता हिंसक हो गए। उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया।
भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाई। साथ ही आंसू गैस का उपयोग भी किया। इस दौरान पचास से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया हैं।
Post a CommentDefault CommentsFacebook Comments